हरेला पर्व पर 16 जुलाई को उत्तरकाशी में चलेगा वृहद वृक्षारोपण अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 06 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर 16 जुलाई को उत्तरकाशी जिले में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान को जनभागीदारी के साथ संचालित करने और जल संरक्षण वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता से पौधारोपण करने के निर्देश दिए गए।
जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम भटवाड़ी तहसील के चीवाँ में आयोजित होगा। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों, वन पंचायतों और विभिन्न विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ डी.पी. बलूनी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!