महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए टिहरी पुलिस ने बनाई ‘टीम गौरा’

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 01 जुलाई। महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे की पहल पर जनपद में ‘टीम गौरा’ का गठन किया गया है। यह टीम महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित कार्रवाई, जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण का कार्य करेगी।

इस संबंध में बुधवार को पुलिस लाइन चंबा में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (ToT) कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आत्मरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े कानून, किशोर न्याय, मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी अब अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम, POSH कानून, गौरा शक्ति ऐप और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि टीम गौरा महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षा और विश्वास का मजबूत माध्यम बनेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!