Ad image

अशासकीय शिक्षक संघ ने इन अधिकारियों का किया सम्मान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 जुलाई। अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ, टिहरी गढ़वाल की जिला कार्यकारिणी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नरेंद्रनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया।
इस दौरान संघ के प्रांतीय महामंत्री महादेव मैठाणी को भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत होने पर सम्मानित किया गया। वहीं अनिल पैन्यूली को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति मिलने तथा कुलवीर रमोला को अशासकीय विद्यालयों का नया पटल प्रभार मिलने पर भी शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संघ पदाधिकारियों ने अशासकीय विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। कुलवीर रमोला ने समस्याओं के समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। समारोह में जिलाध्यक्ष शिव सिंह रावत, जिला मंत्री नवीन बडोनी, प्रांतीय मंत्री सुनील पैन्यूली सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!