उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश का येलो अलर्ट, 13 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/टिहरी/उत्तरकाशी। मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड के 13 जिलों के लिए अगले तीन घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज गर्जना, आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:04 बजे से शाम 6:04 बजे तक के लिए उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
अलर्ट के अनुसार रुड़की, लक्सर, चकराता, बड़कोट, पुरोला, केदारनाथ, सोनप्रयाग, काशीपुर, बाजपुर, खटीमा, डीडीहाट, मुनस्यारी, गोविंदघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली, तेज हवाएं तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन ने भी स्थानीय लोगों और यात्रियों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!