चंबा टनल के पास बाइक फिसलने से दो कांवड़िए घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 31 जुलाई। कांवड़ मेला-2026 के दौरान शुक्रवार को चंबा टनल के समीप मोटरसाइकिल फिसलने से दो कांवड़िए घायल हो गए। दोनों श्रद्धालु गंगोत्री से कांवड़ जल लेकर जा रहे थे।
सूचना मिलने पर सेक्टर-15 में तैनात टिहरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक सहायता दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
कांवड़ यात्रा को लेकर टिहरी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!