जिलाधिकारी ने ली जिला सहकारी विकास समिति की बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 03 जुलाई  2026 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली, कंप्यूटरीकरण की प्रगति तथा विभिन्न योजनाओं के संचालन की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान समितियों के कंप्यूटरीकरण की वर्तमान स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। साथ ही एमपैक्स (MPACS), डेयरी एवं अन्य सहकारी समितियों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं, उनके नवीनीकरण तथा लेन-देन की प्रक्रिया की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने सख्ती से निर्देश दिए कि जिन समितियों के सचिव प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके कार्यों का नियमित मूल्यांकन किया जाए तथा उनकी कार्यकुशलता के आधार पर सैलरी लागू करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सहकारी समितियों को अधिक सक्रिय एवं जनोपयोगी बनाने पर भी बल दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, नाबार्ड से के एन शुक्ला, नरेंद्रपाल सिंह चौहान, राजेश रतूड़ी, डेयरी प्रबंधक प्रेमचंद, राहुल गैरोला सहित जिला सहकारी विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!