टिहरी गढ़वाल 4 अगस्त 2026। कांवड़ मेला-2026 के दौरान टिहरी पुलिस के खोया-पाया केंद्र श्रद्धालुओं के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। नीलकंठ महादेव मंदिर से दर्शन कर लौटते समय परिजनों से बिछड़े मेरठ (बहादुरपुर), उत्तर प्रदेश निवासी 16 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने सकुशल उनके परिवार से मिला दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों बच्चों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर परिजनों की तलाश शुरू की। सार्वजनिक उद्घोषणा एवं अन्य माध्यमों से संपर्क स्थापित कर बच्चों की माता तक सूचना पहुंचाई गई। आवश्यक सत्यापन के बाद दोनों बालकों को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने टिहरी पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले के दौरान बच्चों का विशेष ध्यान रखें और किसी के बिछड़ने पर तत्काल निकटतम पुलिस सहायता अथवा खोया-पाया केंद्र से संपर्क करें।
कांवड़ मेले में टिहरी पुलिस बनी सहारा, बिछड़े दो नाबालिगों को परिजनों से मिलाया

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




