Ad image

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सुरकंडा मंदिर में किए दर्शन, वृक्षारोपण कर सुनी जनसमस्याएं

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अगस्त । कैबिनेट मंत्री एवं वन, निर्वाचन तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने मंगलवार को सुरकंडा मंदिर पहुंचकर मां सुरकंडा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए मन्नत मांगी। विद्वान आचार्य रमेश लेखवार ‘अत्रि’ महाराज ने सह-पुजारियों के साथ पूजा संपन्न कराई।
तेज बारिश के बावजूद मंत्री कद्दूखाल पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मंदिर परिसर के आच्छादित क्षेत्र में वन विभाग, मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। मंत्री ने मंदिर समिति अध्यक्ष जितेंद्र नेगी के साथ रौंसली का पौधा रोपा।
मंत्री ने मंदिर समिति पदाधिकारियों से मंदिर व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। समिति अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, प्रबंधक रघुभाई जड़धारी एवं पर्यावरणविद् विजय जड़धारी ने विभिन्न विषयों से अवगत कराया। कवि सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’ ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समिति की ओर से मंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कद्दूखाल बाजार में व्यापार मंडल एवं ग्राम पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी मंत्री का स्वागत किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने विभिन्न समस्याएं एवं मांगें उनके समक्ष रखीं, जिस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। लौटते समय गंगा स्वयं सहायता समूह की मातृशक्ति ने भी मंत्री का स्वागत कर समूह द्वारा निर्मित उत्पाद भेंट किए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, किसान नेता वीरेंद्र नेगी, मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री, डीएफओ टिहरी, एसएचओ चंबा सहित जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!