Ad image

कुंभ की तैयारियों के तहत पेयजल योजनाओं में तेजी, अपर मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार, 17 अगस्त 2026। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाई जा रही है। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने तकनीकी सेल के अधिकारियों के साथ कनखल, उत्तरी हरिद्वार और भूपतवाला क्षेत्र में पेयजल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने पाइपलाइन बिछाने के कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। खुदाई वाले स्थानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम और कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क को समतल करने को भी कहा।
भूपतवाला में पावन धाम और प्राइमरी पाठशाला पंपिंग पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन कार्य की प्रगति क्रमशः 85 और 95 प्रतिशत पाई गई। अपर मेलाधिकारी ने शेष कार्य जल्द पूरा कर योजनाओं को उपयोग में लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान बढ़ने वाली पेयजल मांग को देखते हुए सभी योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विपिन चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!