मुनिकीरेती में बरसाती नाला उफान पर, SDRF ने संभाला मोर्चा; फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 अगस्त। लगातार हो रही बारिश के बीच मुनिकीरेती के खारा स्रोत क्षेत्र में बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया। तेज जलप्रवाह को देखते हुए मौके पर तैनात SDRF टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आसपास मौजूद लोगों को सतर्क किया और नाले के समीप जाने से रोकने के लिए लाउडहेलर व मौखिक चेतावनी जारी की।
इस दौरान कुछ लोग बरसाती नाले के समीप फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF जवानों और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
SDRF टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि बारिश के दौरान बरसाती नालों, गदेरों और तेज बहाव वाले स्थानों के आसपास जाने से बचें, क्योंकि जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है। अभिभावकों से बच्चों को ऐसे संवेदनशील स्थानों से दूर रखने की अपील की गई है।
चंद्रभागा नदी का जलस्तर भी बढ़ा
लगातार बारिश के चलते चंद्रभागा नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। SDRF ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों और स्थानीय नागरिकों से नदी के समीप न जाने तथा किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है। लोगों से प्रशासन और SDRF की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
SDRF की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। बरसाती नालों और नदियों के तेज बहाव से दूरी बनाए रखें। जलस्तर बढ़ने पर किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!