पुलिस लाइन चंबा में क्रिकेट का रोमांच, CO नरेंद्रनगर-XI ने चंबा-XI को दी मात

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी पुलिसकर्मियों में टीम भावना, आपसी समन्वय और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आयोजित हुआ मैत्री क्रिकेट मुकाबला

टिहरी गढ़वाल 17 अगस्त 2026। पुलिसकर्मियों की व्यस्त कार्यशैली के बीच मानसिक तनाव कम करने, शारीरिक फिटनेस बढ़ाने और आपसी तालमेल को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन चंबा के मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे के नेतृत्व में आयोजित मुकाबले में CO नरेंद्रनगर-XI और CO चंबा-XI की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैदान पर जोश, जुनून और टीमवर्क का परिचय दिया। रोमांचक मुकाबले में CO नरेंद्रनगर-XI ने CO चंबा-XI को मात देकर जीत दर्ज की।
मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले SHO घनसाली अजय जाटव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उनके प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी करते हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें तनाव से राहत मिलने के साथ-साथ फिटनेस, आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा मिलता है। खेल गतिविधियां पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
मैत्री क्रिकेट मैच ने पुलिस लाइन चंबा के मैदान पर “ड्यूटी में दम, मैदान में भी दम” का उत्साह भर दिया। आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों में खेल भावना और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!