Ad image

देवप्रयाग महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 12 अगस्त। देवप्रयाग महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के शैक्षिक नूतन सत्र के शुभारंभ के अवसर पर अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विषयों, समितियों एवं नई शिक्षा नीति के प्रावधानों से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. लीना ने किया। इस दौरान डॉ. संतोष ने महाविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक की शैक्षणिक यात्रा तथा यहां संचालित विभिन्न विषयों एवं पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दी।
डॉ. शीतल वालिया ने नई शिक्षा नीति-2020 के तहत नूतन शैक्षणिक सत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों एवं विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने भी अपने-अपने विषयों के साथ ही संबंधित समितियों एवं उनकी गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ला ने विद्यार्थियों से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. शीतल वालिया ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!