टिहरी गढ़वाल 20 अगस्त । जौनपुर विकासखंड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कैम्पटी के छात्र-छात्राओं ने नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की अंडर-17 बालिका हॉकी टीम ने कांस्य पदक, जबकि अंडर-15 बालक हॉकी टीम ने रजत पदक हासिल किया।
देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता में कैम्पटी की दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और जुझारूपन का प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक अपने नाम किया, वहीं अंडर-15 बालक टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की सफलता को क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
टीम के कोच एवं टिहरी जिले के खेल समन्वयक विनोद नेगी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम यह सफलता है।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती कमला बड़वाल तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक बीपी सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं कोच विनोद नेगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
नेहरू हॉकी कप प्रतियोगिता में बालिकाओं ने जीता कांस्य और बालकों ने रजत पदक

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



