Ad image

भाजपा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, नई टिहरी में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय , जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, जिला कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, महिला मोर्चा महामंत्री लीला मखलोगा, मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, शांति खंडूरी, शीश राम थपलियाल, लक्ष्मी रावत, गब्बर रावत, असगर अली, सरस्वती नेगी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!