न्यू टिहरी प्रेस क्लब में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त । न्यू टिहरी प्रेस क्लब टिहरी गढ़वाल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रेस क्लब परिसर में क्लब अध्यक्ष अनुराग उनियाल के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित पत्रकारों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। इस दौरान परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और पत्रकारों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब में मिष्ठान वितरण भी किया गया। उपस्थित सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अब्बलचंद रमोला, कोषाध्यक्ष धनपाल गुनसोला, संप्रेक्षक रोशन थपलियाल, ओम रमोला सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य एवं पत्रकार मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!