वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की डीएम ने की समीक्षा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 अगस्त 2026। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित 10 प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने क्षतिपूरक वृक्षारोपण एवं वन भूमि हस्तांतरण संबंधी SOP के अनुरूप कार्रवाई करने को कहा। लैंड पार्सल से जुड़ी समस्या का GIS एक्सपर्ट से उसी दिन परीक्षण कर अधिकतम तीन दिन में भूमि की उपयुक्तता की जानकारी संबंधित वनाधिकारी को देने के निर्देश दिए, ताकि एक सप्ताह में आवश्यक प्रक्रिया पूरी हो सके।
बैठक में टिहरी, प्रतापनगर, धनोल्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण तथा नीम बीच के पास वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े प्रकरणों पर भी चर्चा हुई। डीएम ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से आवश्यक प्रस्ताव, रिपोर्ट एवं भूमि चयन की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!