देहरादून/सिनोला, 23 अगस्त। संत निरंकारी मिशन की पर्यावरण संरक्षण पहल ‘वननेस वन-प्रकृति के साथ समरसता’ के तहत रविवार को देहरादून की सिनोला ब्रांच (जोन-55 मसूरी) में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संयोजक नरेश विरमानी, क्षेत्रीय संचालक, मुखी, सेवादल तथा साध संगत के भाई-बहनों ने सहभागिता करते हुए 50 पौधों का रोपण किया।
सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से चल रही इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा अभियान के छठे चरण की शुरुआत 23 अगस्त को देशभर में की गई। इस चरण में 630 स्थानों पर करीब 10 लाख पौधे रोपे जाएंगे। मिशन द्वारा पौधों के रोपण के साथ उनके संरक्षण और देखभाल पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।




