43.570 किलो डोडा पोस्त के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 अगस्त। नशा तस्करी के खिलाफ टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर थाना घनसाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ईको स्पोर्ट्स कार संख्या HR51BG9762 को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की सुबह घुमेटीधार क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग के दौरान उक्त कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में रखे छह प्लास्टिक कट्टों से कुल 43.570 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। मादक पदार्थ का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ संजू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम एवं तहसील नरवाना, जिला जींद (हरियाणा) तथा रघुवीर सिंह पुत्र सरदार सिंह, निवासी शास्त्री नगर, टोहाना रोड, नरवाना, जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है।
मामले में थाना घनसाली में NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 अनिल भट्ट, अपर उ0नि0 भास्कर, हे0का0 मनीष कंडारी, का0 अरविंद कुमार और होमगार्ड रोहित कुमार शामिल रहे।
टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!