टिहरी गढ़वाल 20 अगस्त। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्णानंद इंटर कॉलेज, मुनिकीरेती में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए चयनित मेरिट खिलाड़ियों के नाम आगामी दिनों में घोषित किए जाएंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के चयनित 100 बालक एवं 100 बालिकाओं को प्रतिमाह 2,000 रुपये की छात्रवृत्ति उनके बैंक खातों में दी जाएगी। इसके अलावा चयनित खिलाड़ियों को 10,000 रुपये की स्पोर्ट्स किट के लिए भी प्रदान किए जाएंगे।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारी बारिश के बावजूद जिले के दूरस्थ माध्यमिक विद्यालयों से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जो सराहनीय है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग में 213 बालक और 134 बालिकाओं, 17 से 19 वर्ष वर्ग में 116 बालक और 53 बालिकाओं तथा 19 से 21 वर्ष वर्ग में 46 बालक और 16 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रकार कुल 578 बालक-बालिकाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
व्यायाम शिक्षक चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला क्रीड़ा समन्वयक विनोद सिंह नेगी सहित सुरेश बिजलवाण, दर्शन गुसाईं, विजय अवस्थी, महेश पालीवाल, सुरेंद्र कुमार चौधरी समेत विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किया।
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए 578 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



