त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, चंबा में 10 खाद्य नमूने लिए

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 अगस्त। त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने और लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने सैंपलिंग अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के निर्देश पर जिला पूर्ति, पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने चंबा बाजार में खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों, डेयरी एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।
टीम ने मिठाई के 4, अनाज उत्पाद के 3, दही का 1 और अन्य खाद्य पदार्थों के 2 सहित कुल 10 नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया है। मानक फेल होने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रमोद रावत ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों और मूल्य सूची का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दो होटलों में कालातीत खाद्य सामग्री मिलने पर न्याय निर्णयन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी के न्यायालय में वाद भी दायर किया गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!