CHC देवप्रयाग को राष्ट्रीय कायाकल्प एवं इको-फ्रेंडली फैसिलिटी अवार्ड से नवाजा गया

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने चिकित्सा अधीक्षक, समस्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा जिला क्वालिटी टीम को दी बधाई

टिहरी गढ़वाल 31 अगस्त । जनपद टिहरी गढ़वाल के सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवप्रयाग को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत राष्ट्रीय कायाकल्प पुरस्कार (Kayakalp Award) एवं इको-फ्रेंडली फैसिलिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

यह उपलब्धि अस्पताल परिसर में उत्कृष्ट स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, अस्पताल रख-रखाव, सहायक सेवाओं तथा पर्यावरण-अनुकूल (Green) व्यवस्थाओं के प्रभावी एवं मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन के लिए प्राप्त हुई है।

इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए स्वास्थ्य संस्थानों का तीन चरणों में कठोर एवं विस्तृत मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के दौरान अस्पताल की स्वच्छता, हाइजीन, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सहायक सेवाओं तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभिन्न राष्ट्रीय मानकों की गहनता से जांच की गई। इन सभी मानकों पर CHC देवप्रयाग का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल, डॉ. राम प्रकाश ने CHC देवप्रयाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जनपद टिहरी गढ़वाल के स्वास्थ्य विभाग के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

— मुख्य चिकित्सा अधिकारी,
जनपद टिहरी गढ़वाल

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!