टिहरी गढ़वाल 30 अगस्त। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह धनाई ने ग्राम सभा दिगोठी और जगेठी का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। धनाई ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता से समर्थन मांगा और अपने पूर्व कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए धनाई ने कहा कि उनके पांच वर्ष के कार्यकाल में टिहरी विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं धरातल पर उतरीं। उन्होंने धारक्रिया एवं मखलोगी क्षेत्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए घंटाकारण पेयजल योजना, नकोट में गैस गोदाम, राजकीय इंटर कॉलेज नकोट को आदर्श विद्यालय बनाने, आईटीआई की स्थापना तथा विभिन्न सड़कों की स्वीकृति को अपनी प्रमुख उपलब्धियां बताया।
उन्होंने कहा कि वह चुनाव से काफी पहले ही गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं, ताकि उनके समाधान की दिशा में काम किया जा सके। धनाई ने कहा कि यदि आगामी चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिला तो विकास के माध्यम से जनता का ऋण चुकाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को समर्थन देने से पहले उसके कार्यों और जनसेवा का मूल्यांकन जरूर करें।
इस अवसर पर प्रधान दिगोठी सोनम बुटोला नेगी, पूर्व प्रधान राम सिंह नेगी, सोबन सिंह नेगी, प्रधान जगेठी शौकी दास, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, उप प्रधान दिनेश रावत, पूर्व सैनिक भूपेंद्र धनोला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
गांव-गांव पहुंचकर जनता से संवाद कर रहे धनाई, विकास कार्यों के नाम पर मांगा समर्थन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



