टिहरी गढ़वाल 31 अगस्त । जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का धरना सोमवार को 16वें दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को समर्थन दिया।
धरना स्थल पर श्रीमती भगवती जखमोला, प्रमिला भट्ट, शीला पैन्यूली, राजेश्वरी रमोला, भगवान देई तोपवाल , रामेश्वर कठैत , सरोजिनी जखमोला, अनीता कंडियाल पूर्व प्रमुख, विद्या नेगी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सरस्वती नेगी, बिजमता चौहान, राजी देवी, ममता राणा, शिव सिंह बिष्ट सहित सत्याग्रही जीत राम भट्ट धरने पर बैठे।
संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से यह जानकारी कुलदीप पंवार ने दी। पंवार ने कहा कि नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनने से टिहरी सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं को देखते हुए मेडिकल कॉलेज निर्माण के संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं राहुल बुटोला और लखबीर चौहान ने संभाली।
मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 16वें दिन भी जारी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



