दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर सीएमओ की नजर, सीएचसी चौंड़ व प्रतापनगर का किया निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

प्रसव, ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश, दवा-उपकरण व स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा

टिहरी गढ़वाल, 10 अगस्त। जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौंड़ एवं सीएचसी प्रतापनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ओपीडी, प्रसव सेवाओं और आपातकालीन विभाग की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक चौधरी को निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए सभी सेवाएं पूरी तरह क्रियाशील रखी जाएं।
सीएमओ ने प्रसव सेवाओं को और सुदृढ़ करने तथा इमरजेंसी में आवश्यक दवाओं, उपकरणों और मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के लिए मूलभूत सुविधाओं के साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित समीक्षा कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान डॉ. राहुल कुमार, डॉ. प्रिय साही, डॉ. आदित्य कुकरेती, डॉ. सुभाष भट्ट, मीनाक्षी, जय किशन सेमवाल, सोहन सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!