देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की ओर से हरिद्वार बाईपास रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में ‘मुक्ति पर्व’ श्रद्धा और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में एनसीआर दिल्ली से पहुंचे श्री सुरजीत सिंह नशीला ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश श्रद्धालुओं तक पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि वास्तविक मुक्ति बाहरी बंधनों से नहीं, बल्कि नफरत, अहंकार, छोटी सोच और पूर्वाग्रहों से मुक्त होने में है। हर सांस में निराकार परमात्मा का एहसास रखते हुए प्रेम, भक्ति और स्वीकार्यता के साथ जीवन जीना ही सच्ची मुक्ति है।
सतगुरु माता जी के संदेश में माता सविंदर जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए ‘लाइट हाउस’ का उदाहरण दिया गया। कहा गया कि परिस्थितियां कैसी भी हों, मन में शांति, प्रेम और सकारात्मकता की रोशनी कायम रखनी चाहिए। संतों की शिक्षाओं को जीवन में उतारना ही वास्तविक साधना है।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने महान संत विभूतियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि ‘मुक्ति पर्व’ का आयोजन वर्ष 1964 से शुरू हुआ। समय के साथ इसमें शहनशाह बाबा अवतार सिंह जी, संत लाभ सिंह जी, निरंकारी राजमाता जी और माता सविंदर जी सहित मिशन की महान संत विभूतियों के जीवन एवं योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाता है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के संदेश के साथ यह पर्व मानव को ब्रह्मज्ञान, प्रेम, सद्भाव और आंतरिक स्वतंत्रता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मन के बंधनों से आजादी ही वास्तविक मुक्ति : सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




