जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा हटवाल गांव का हनुमान मंदिर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 अगस्त। मंगलवार को सकलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटवाल गांव स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। युवाओं ने पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि की कामना की और मंदिर परिसर की सफाई की।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल ने कहा कि युवाओं और बच्चों को सनातन संस्कृति, बोली-भाषा एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से मन में शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में अर्जुन, महेश, कमान, प्रियाशी, सोनिका, नीतिन, आयुष, अंकित, अरुण, मीरा, गौरव, सारिका, ईशांत, दीपक, सौरभ, दिव्यांश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!