10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 अगस्त। ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कैम्पटी क्षेत्र के ग्राम सड़ब से एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को उपनिरीक्षक मंगेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को ग्राम सड़ब में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली। दबिश देकर बर्फिया (58), निवासी ग्राम सड़ब, तहसील नैनबाग को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम: उ0नि0 मंगेश कुमार, हे0कानि0 मोहन नेगी, कानि0 राजेन्द्र नेगी व कानि0 बचन नेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!