टिहरी गढ़वाल 23 अगस्त। अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने एक व्यक्ति को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को कोतवाली कीर्तिनगर की टीम चेकिंग व गश्त कर रही थी। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल बैरियर के पास, चौरास में संदिग्ध अवस्था में मिले व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से Imperial Blue Whisky के 52 पव्वे बरामद हुए।
पुलिस ने आरोपी कैलाश सिंह उर्फ बुलेट (43), निवासी ग्राम देवगढ़ी, पट्टी लोस्तु, तहसील बड़ियारगढ़ के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हे0का0 राजेश रावत और का0 रविन्द्र सिंह शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
ऑपरेशन प्रहार: 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



