काठमांडू। नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच इंसानियत को शर्मसार करने वाली लूट की घटनाएं सामने आई हैं। धाडिंग जिले में बाढ़ में बहकर त्रिशुली नदी के किनारे पहुंची एक तिजोरी को तोड़कर उसमें रखी करीब 92.68 लाख रुपये की नकदी निकालने के आरोप में पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह तिजोरी भोटेकोशी क्षेत्र में आई बाढ़ के दौरान बह गई थी। बाद में यह धाडिंग के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 स्थित बेलखुखोला के पास त्रिशुली नदी के किनारे मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 92,68,505 रुपये नकद बरामद किए।
इसी बीच नारायणी नदी में बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां चोरी करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में पुलिस ने दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों घटनाओं ने प्राकृतिक आपदा के बीच सामने आई मानवीय संवेदनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नेपाल में बाढ़ के बीच शर्मनाक लूट, बहकर आई तिजोरी से उड़ाए 92 लाख , 31 गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



