टिहरी गढ़वाल 25 अगस्त । जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवान ने प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के रौणद रमोली पट्टी के ग्राम बागी स्थित भैरव मंदिर प्रांगण में आयोजित पांडव लीला मंचन कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने इष्ट देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर सोना सजवान ने पांडव लीला के आयोजन के लिए ग्रामीणों एवं लोक कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के साथ आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि पांडव लीला जैसे पारंपरिक आयोजन ग्रामीण अंचलों की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और लोक कलाकारों ने भाग लिया।
पांडव लीला में शामिल हुईं सोना सजवान, लोक संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



