टिहरी गढ़वाल 16 अगस्त। । बछेलीखाल के ग्राम पंचायत डोबरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम मुखिया श्रीमती प्रियंका ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक स्वर में राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का गायन किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांव के पुरुषों एवं महिलाओं ने लोक परंपरा पर आधारित देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया। राष्ट्रगान, वंदे मातरम और लोक नृत्यों से पूरा गांव देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर ग्राम मुखिया श्रीमती प्रियंका ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए ग्रामीणों से देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम के सम्मानित व्यक्तियों के साथ ही अपने-अपने वार्डों की जिम्मेदारी निभाने वाले वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत डोबरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




