टिहरी गढ़वाल । चंबा ग्रामीण मंडल के पटुडी गांव स्थित बूथ संख्या 19 में रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण सुना गया।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के सीमांत गांवों का उल्लेख किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने देश के प्रथम गांव के रूप में पहचान बना चुके चमोली जिले के माणा गांव से जनगणना की शुरुआत का उल्लेख किया। माणा में 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत से जनगणना की शुरुआत हुई। वहीं उत्तरकाशी के बगोरी गांव में होम स्टे संचालक हरदेव सिंह राणा ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की।
भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तराखंड के सीमांत गांवों के नागरिकों का उल्लेख और प्रशंसा प्रदेशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमांत गांव आधुनिक तकनीक और विकास की नई धारा से लगातार जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर जिला मंत्री सुशील बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष विनोद सुयाल, मंडल प्रभारी चंबा ग्रामीण जयेंद्र पंवार, शक्ति केंद्र संयोजक नरेंद्र पंवार, बूथ अध्यक्ष भगवान सिंह सहित बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चंबा ग्रामीण के पटुड़ी गांव में सुनी ‘मन की बात’

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



