टिहरी गढ़वाल 6 सितम्बर । तोता घाटी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा राजस्थान नंबर का वैगनआर वाहन ढलान के कारण करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सवार एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका है। हादसे के बाद से टिहरी पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना 5 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से मिली थी। वाहन संख्या RJ06CB-1949 में चार लोग केदारनाथ से राजस्थान की ओर जा रहे थे। तोता घाटी के पास चारों लोग शौच के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर नीचे उतर गए। इसी दौरान एक व्यक्ति वाहन के अंदर बैठा रहा। ढलान के कारण वाहन पीछे की ओर खिसकते हुए करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई और नदी की दिशा में जा गिरा।
वाहन में बैठे व्यक्ति के भी वाहन के साथ खाई में गिरने की आशंका को देखते हुए देवप्रयाग पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमों ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। देर रात तक खाई और नदी क्षेत्र में खोजबीन की गई, लेकिन भारी बारिश, घने कोहरे और बेहद दुर्गम भू-भाग के कारण अभियान को सुरक्षा की दृष्टि से अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
आज फिर युद्धस्तर पर तलाश
लापता व्यक्ति और वाहन की तलाश में 6 सितंबर को सुबह से ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें दोबारा सर्च अभियान में जुटी हैं। खाई, नदी की ओर जाने वाले संभावित मार्गों और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में आपदा उपकरणों के साथ खोजबीन की जा रही है।
वाहन में सवार लोगों की पहचान देवी लाल (46), पंकज कुमार (31), ईश्वर तेली (25) और लखन शाह (17), सभी निवासी जिला भीलवाड़ा, राजस्थान के रूप में हुई है। इनमें देवी लाल वाहन स्वामी हैं और उनके वाहन के अंदर मौजूद होने की आशंका के चलते उनकी तलाश की जा रही है।
प्रतिकूल मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राहत एवं बचाव दल पूरी तत्परता से अभियान में जुटे हैं। पुलिस ने अभियान के दौरान रेस्क्यू टीमों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी है।
तोता घाटी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन: एक व्यक्ति लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



