टिहरी गढ़वाल 26 सितंबर । तहसील गजा में तहसीलदार ज्योति की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई की सड़कों के अवशेष प्रतिकर भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं। तहसीलदार ने संबंधित विभागों को शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
कैंप में लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान और जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान को लेकर सुझाव रखे।
तहसीलदार ज्योति ने बताया कि कैंप में प्राप्त सभी 11 शिकायतों पर निस्तारण की कार्रवाई गतिमान है और जल्द समाधान कराया
तहसील गजा में आयोजित कैंप में 11 शिकायतें दर्ज, शीघ्र निस्तारण का भरोसा

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



