टिहरी गढ़वाल 7 सितम्बर। जिला सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जनपदवासियों की समस्याएं सुनी गईं। कार्यक्रम में पेयजल, विद्युत, मुआवजा, पेंशन सहित विभिन्न मामलों से संबंधित 58 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और जन समर्पण पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निस्तारित प्रकरणों को तत्काल पोर्टल पर अपडेट करने को कहा। पिछले पांच वर्षों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पेंशन एवं जीपीएफ प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अपने क्षेत्रों में स्थापित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कॉम्पैक्टरों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति और संचालन व्यवस्था की जांच करने को कहा।
जनता दरबार में पसर गांव के ग्रामीणों ने बेरनी-ओडाडा-पसर मोटर मार्ग पर सुरक्षा दीवार व स्कपर निर्माण की मांग उठाई। वहीं पनियाला में पांच माह से बंद सोलर पंपिंग पेयजल योजना को सुचारु कराने, जाख में पात्र अंत्योदय कार्डधारक को दो माह का राशन दिलाने तथा घियाकोटी-विन्दालकोटी में संपर्क मार्ग एवं सुरक्षा कार्य कराने की मांग भी रखी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति, एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, एसएलओ नीलू सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
जनता दरबार में 58 शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



