जन्माष्टमी पर बेहतर प्रस्तुतियां देने पर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों का एसएसपी ने किया सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 सितम्बर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन चंबा में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे ने उन्हें सम्मानित किया।
सोमवार को पुलिस कार्यालय टिहरी में आयोजित सम्मान समारोह में एसएसपी ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, बच्चों को तैयार करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
एसएसपी श्वेता चौबे ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना समाज एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ पुलिस एवं समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायक हैं।
जन्माष्टमी कार्यक्रम में LCM ब्राइट स्कॉलर्स एकेडमी, मॉडर्न स्कॉलर्स एकेडमी, अनट्यूंड डांस एकेडमी, विद्या मंदिर चंबा एवं कार्मल स्कूल चंबा के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
समारोह में शिक्षक विजय प्रकाश उनियाल, पवना कुमारी, पवन सुयाल, शिवम रावत और आकाश रावत सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह, क्षेत्राधिकारी चंबा महेश लखेड़ा, प्रतिसार निरीक्षक अमित कुमार, पीआरओ अशोक कश्यप सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!