‘कंटर बजाओ, सरकार जगाओ’ जुलूस निकालकर सरकार को जगाने का किया प्रयास

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर क्रमिक अनशन के पांचवें दिन फुटबॉल संघ बैठा क्रमिक अनशन पर

टिहरी गढ़वाल 5 सितंबर। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आज जिला फुटबॉल संघ टिहरी गढ़वाल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने क्रमिक अनशन पर बैठकर आंदोलन को समर्थन दिया। संघ की ओर से सुरेन्द्र सिंह राणा और हनुमंत महर क्रमिक अनशन पर बैठे।

जबकि सत्याग्रही जीतराम भट्ट, अर्जुन बलूनी, सुनील उनियाल, संजय उनियाल, असद आलम, अरविंद राणा, इमरान खान, मनोज भंडारी, अशोक नेगी , देवेंद्र राणा और भगत सिंह चौहान बैठे।

समिति की ओर से शनिवार शाम गणेश चौक से नई टिहरी होते हुए ‘कंटर बजाओ, सरकार जगाओ’ जुलूस निकाला गया। जुलूस के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने सरकार से टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर स्पष्ट निर्णय लेने और निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाने की मांग की।
संघर्ष समिति का कहना है कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग है। मेडिकल कॉलेज बनने से न केवल टिहरी बल्कि आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी और युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी उपलब्ध होंगे। समिति ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!