उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन का अधिवेशन संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 04 जून 2005 । उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, जनपद गढ़वाल का द्विवार्षिक अधिवेशन आज बसंत पैलेस, नई टिहरी में संपन्न हुआ।

प्रांतीय अध्यक्षा श्रीमती रजनी रावत और प्रांतीय महामंत्री श्री सृजन नेगी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य अतिथि डॉ. श्याम विजम, मुख्य चिकित्साधिकारी, विशिष्ट अतिथि श्री जितेंद्र भंडारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी श्रीमती सुमन हरबोला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, बौराड़ी डॉ अमित राय सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

अधिवेशन में निम्नलिखित पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए: अध्यक्ष: श्री भगत सिंह राणा, उपाध्यक्ष: श्री अवधेश पंवार, सचिव: श्री संदीप सिंह चौहान , कोषाध्यक्ष: श्री अमित बलूनी, संगठन सचिव: श्री रजत कुमार।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!