टिहरी गढ़वाल 19 सितम्बर। कर्मचारी हितों से जुड़ी लंबित 12 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने पर फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल एवं अन्य विभागीय घटक संघों से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को काली फीती बांधकर विरोध जताया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय टिहरी गढ़वाल के मुख्य द्वार एवं प्रांगण में जनजागरण अभियान के तहत सांकेतिक गेट मीटिंग आयोजित की गई।
गेट मीटिंग का संचालन जनपदीय संगठन मंत्री राजेश चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने लंबित 12 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिए जाने की मांग की।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पूर्ण सिंह राणा, जिला सचिव अजयपाल सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह नेगी, संगठन मंत्री राजेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान पंचम कुमार, दर्शन लाल सेमवाल, भुवनेश्वर प्रसाद, धनराम बिष्ट, पवन कुमार, रविन्द्र प्रसाद, रविन्द्र सिंह चौहान, पवनेश बिष्ट, केशव गैरोला, शिव प्रसाद सेमवाल, राजेन्द्र प्रसाद उनियाल, रमेश जडवाड़ी, अमित थलियाल, सुरेश उनियाल, अशोक कुमार धामंडा, दीवान सिंह, देव प्रकाश, प्रदीप बिष्ट, सन्दीप चौहान, सावित्री सिंगल, पूजा, रजनी, अतार सिंह नेगी, करिश्मा, राजेश राणा, आनंद सिंह रावत, सुमनी, ज्योति भारती, रचना, प्रभा, अलका थलियाल, सुखवीर सिंह रावत, विजयप्रताप सिंह कोहली, हरीश मेहर, राजेन्द्र सिंह मोनी, प्रदीप कुमार, अक्षिता, सन्दीप रावत, प्रताप कंडवाल, मनोज भट्ट, सौरभ रावत सहित लगभग 195 कर्मचारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कर्मचारियों ने बांधी काली फीती : जिलाधिकारी कार्यालय में सांकेतिक गेट मीटिंग कर जताया विरोध

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



