ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई, 16 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

लंबगांव पुलिस ने DATSUN GO कार से बरामद की अवैध शराब, वाहन जब्त

टिहरी गढ़वाल 4 सितम्बर । एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में चल रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत लंबगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान DATSUN GO कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 16 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से नीरज पुत्र ओमपाल, निवासी कोटी कॉलोनी, नई टिहरी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त DATSUN GO कार को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना लंबगांव में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम: उ0नि0 जगजीत सिंह, अ0उ0नि0 आनंद सिंह एवं हे0का0 हर्षपाल सिंह।
टिहरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब और नशा तस्करी के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!