जिला योजना समिति के निर्वाचन को लेकर मतदाता सूची की समय-सारिणी जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 05 सितम्बर 2026 । जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत एवं नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर जिला योजना समिति नितिका खण्डेलवाल ने समय-सारिणी जारी की है।

राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड की अधिसूचना के क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 सितंबर 2026 को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 10 सितंबर को निर्वाचक नामावली के निरीक्षण तथा दावा/आपत्ति दाखिल करने की अवधि निर्धारित की गयी । प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का 12 सितंबर को निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

दावा एवं आपत्ति दाखिल करने तथा उनके निस्तारण का स्थान जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, नई टिहरी निर्धारित किया गया है। जिला योजना समिति के निर्वाचन हेतु उपयोग में लाई जाने वाली अंतिम मतदाता सूची जिला पंचायत एवं नागर स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!