गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ जताया रोष, मांगों के शीघ्र समाधान की उठी आवाज
टिहरी गढ़वाल 16 सितंबर 2026। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन उत्तराखंड देहरादून के पत्र संख्या-58 दिनांक 03 सितंबर 2026 के क्रम में कर्मचारियों की 12 सूत्रीय लंबित मांगों का समाधान न होने पर बुधवार को फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल एवं अन्य विभागीय घटक संघों द्वारा लोक निर्माण विभाग, बौराड़ी नई टिहरी के गेट के सामने सांकेतिक गेट मीटिंग एवं जनजागरण अभियान आयोजित किया गया।
गेट मीटिंग में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। कर्मचारियों ने लंबित मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग करते हुए कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में रोष एवं असंतोष बढ़ रहा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री पूरन सिंह राणा, जिला मंत्री श्री अजयपाल सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजीव सिंह नेगी, श्री राजेश चौहान, श्री प्रदीप सजवाण, श्रीमती सुलक्षणा शाह, श्रीमती सिद्धा ध्यानी, श्री आशीष नौटियाल, श्री शिव प्रसाद सेमवाल, श्री उपेन्द्र लाल शाह, श्री नरेन्द्र मियां, श्री नितेश मैठाणी, श्री चन्द्रमोहन राणा, श्री दीवान सिंह, श्री गिरीश चन्द्र सेमवाल, श्री सन्दीप चौहान, श्री विनय कुमार, श्री आदेश चमोली, श्री अजय सिंह चौहान, श्री सोमवारी लाल भट्ट, श्री राजेश सिंह असवाल सहित लगभग 90 कर्मचारी/सदस्य उपस्थित रहे।
फेडरेशन पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। यदि लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन द्वारा आंदोलन को आगे और व्यापक रूप देने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
— फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, टिहरी गढ़वाल




