टिहरी गढ़वाल 9 सितम्बर। विकासखंड चंबा की न्याय पंचायत डडूर की क्रीड़ा प्रतियोगिता बुधवार को डांडाचली-बादशाहथौल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मद तसलीम कुरैशी ने किया। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज रानीचौरी के प्रधानाचार्य दिवाकर अंथवाल भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कृष ने प्रथम और नफीस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आरुषि प्रथम और अंशिका द्वितीय रहीं। 600 मीटर बालक वर्ग में हाफिज प्रथम और प्रियांशु द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में आरुषि प्रथम और नेवी द्वितीय रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में हाफिज प्रथम रहे। बालिका वर्ग में प्राचीन प्रथम और सौजन्य द्वितीय स्थान पर रहीं।
अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम और अभिराज द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अंशिका प्रथम और राधिका द्वितीय रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में संदीप प्रथम और संदीप कुमार द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में दिया प्रथम और श्वेता द्वितीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में नयन प्रथम और अनुज द्वितीय तथा बालिका वर्ग में जिया प्रथम और सोफिया द्वितीय रहीं।
800 मीटर बालक वर्ग में अनुराग ने प्रथम और अनुज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग में युवराज प्रथम और अनुराग द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में राधिका प्रथम और सानिया द्वितीय रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में आर्यन प्रथम और मुजफ्फमिल द्वितीय तथा बालिका वर्ग में सूफिया प्रथम और प्रतीक्षा द्वितीय रहीं।
प्रतियोगिता के आयोजन में राजकीय इंटर कॉलेज बगासुधार के प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह चौहान और व्यायाम शिक्षक विजेंद्र सिंह नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में ब्लॉक समन्वयक यशपाल सिंह रावत, मनोज नेगी, चक्रधर प्रसाद भद्री, कीर्ति सिंह पवार, बलराम आर्य, किरण पास चौहान, राजीव गैरोला, भरत सिंह कुमार, सरिता नौटियाल, ममता लिंगवाल, रेखा, शालिनी भट्ट, सुशील, अजीत सजवान और सुरेश कोठारी सहित शिक्षकों व आयोजन समिति का सहयोग रहा।
अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



