टिहरी गढ़वाल 19 सितम्बर। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी विधानसभा टिहरी के अंतर्गत लामणीधार मिनी स्टेडियम में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स एवं कबड्डी स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जाखणीधार सुरेश गुसाईं एवं चंबा के गजेंद्र बिष्ट के संरक्षण में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में डोली पवार प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में डोली पवार प्रथम, उन्नति द्वितीय और शिवानी तृतीय रहीं। लंबी कूद में अनुष्का प्रथम, शिवानी द्वितीय और आकृति तृतीय रहीं। ऊंची कूद में उन्नति प्रथम, आरुषि द्वितीय और इशिका तृतीय रहीं। कबड्डी में न्याय पंचायत नंदगांव प्रथम और न्याय पंचायत देवरी द्वितीय स्थान पर रही।
अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदिशिखा प्रथम, दिव्या द्वितीय और आस्था तृतीय रहीं। 200 मीटर में सोनिका प्रथम, दीक्षा द्वितीय और जिया तृतीय रहीं। 400 मीटर में दिव्या प्रथम, गायत्री द्वितीय और रुचि तृतीय रहीं। 800 मीटर में दिव्यम प्रथम, शिवानी द्वितीय और इशिका तृतीय रहीं। 1500 मीटर में दीपशिखा प्रथम, मानसी द्वितीय और रितिका तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में दीपशिखा प्रथम, मानसी द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं।
अंडर-19 बालिका कबड्डी में न्याय पंचायत कुम्हारधार ने प्रथम, न्याय पंचायत नंदगांव ने द्वितीय और नकोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के आयोजन में समन्वयक यशपाल सिंह रावत, दिनेश रावत, विजय अवस्थी, चक्रधर प्रसाद भद्री, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, बिजेंद्र नेगी, नरेश मोहन भट्ट, नीलम नेगी, जसोमति कोहली, विपिन रघुवंशी, विनोद मलासी, केदार सिंह गुसाईं, सुदामा डंगवाल, प्यारे लाल सेमवाल सहित शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।
लामरीधार मिनी स्टेडियम में खेल महाकुंभ की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



