राजकीय महाविद्यालय तेगड़ में सूर्यप्रकाश जोशी अध्यक्ष, नैनीश कैंतुरा बने सचिव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय तेगड़, लोस्तू-बढ़ियार में छात्र-छात्राओं की सहभागिता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छात्र परिषद का गठन किया गया। परिषद में सूर्यप्रकाश जोशी को अध्यक्ष, अपेक्षा को उपाध्यक्ष, नैनीश कैंतुरा को सचिव, नैना को सहसचिव तथा अनुष्का को कोषाध्यक्ष चुना गया।
मुस्कान, सुहानी और मनीष सिंह कंडारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। चुनाव प्रभारी कविता बिष्ट ने नवगठित पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने तथा विद्यार्थियों की समस्याओं को उचित माध्यम से महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार ने छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
कार्यक्रम में डॉ. दिनेश सिंह नेगी, डॉ. सृजना राणा, डॉ. राजेश भट्ट, लक्ष्मण नेगी, संदीप नेगी सहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!