अभाविप की जीत पर स्वामी रसिक महाराज ने धन सिंह रावत को दी बधाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

रायवाला, 30 सितंबर। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रत्याशियों की सफलता पर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभाविप के विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डॉ. धन सिंह रावत ने स्वामी रसिक महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान शिक्षा, युवा और छात्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!