रायवाला, 16 सितंबर। ब्रह्मलीन ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज द्वारा प्रदत्त गुरुदीक्षा के बाद 11 करोड़ गुरुमंत्र सिद्धि पूर्ण होने पर नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज आज 17 सितम्बर को सुबह 7 बजे नृसिंह वाटिका आश्रम, रायवाला से चार धाम यात्रा पर रवाना हो गए हैं।
यात्रा के दौरान यमुनोत्री, गंगोत्री, कालीमठ, त्रियुगीनारायण, केदारनाथ, तुंगनाथ, नृसिंह धाम जोशीमठ और बद्रीनाथ धाम में दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। यात्रा का समापन 25 सितंबर को श्री काण्डईखाल नृसिंह मंदिर, देवलगढ़, श्रीनगर गढ़वाल में होगा।
इसके बाद 26 सितंबर को पूर्णिमा के अवसर पर नृसिंह वाटिका आश्रम, रायवाला में सत्यनारायण व्रत कथा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर कथा, सत्संग और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजकों के अनुसार चारों धामों में श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे।
चारधाम यात्रा महोत्सव का आयोजन नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान भारतवर्ष की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की अपील की है।
ग्यारह करोड़ गुरुमंत्र सिद्धि पूर्ण होने पर स्वामी रसिक महाराज चारधाम यात्रा पर रवाना

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



