कुंजापुरी मेले में टिहरी पुलिस की जनजागरूकता पहल की सीएम धामी ने की सराहना

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूक

टिहरी गढ़वाल, 11 अक्टूबर। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती पर टिहरी पुलिस की ओर से जनजागरूकता स्टॉल लगाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। इस दौरान एसएसपी श्वेता चौबे ने मुख्यमंत्री को जनपद में संचालित जनजागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी।
स्टॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप की सुविधाओं और उपयोग की जानकारी दी गई। वहीं, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने तथा ओटीपी व बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की अपील की गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने के बारे में भी बताया गया।
टिहरी पुलिस ने जनसहभागिता के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता अभियान जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!