GMVN निदेशक सुषमा उनियाल का गृह जनपद पहुंचने पर भाजपा ने किया स्वागत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 11 अक्टूबर। गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के निदेशक पद पर नियुक्त होने के बाद सुषमा उनियाल के पहली बार गृह जनपद टिहरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढाईजर, नई टिहरी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
स्वागत कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ता मुख्य बाजार से होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां सुषमा उनियाल के सम्मान में बधाई एवं शुभकामना बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत ने किया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री श्री खेमसिंह चौहान , पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री दिनेश धनै , ब्लॉक प्रमुख जाखनीधार श्री राजेश नौटियाल जिला महामंत्री श्री बलवंत सिंह रावत , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गोविंद सिंह रावत एवं श्रीमती अवंतिका भंडारी , आयोग की सदस्य एवं पूर्व प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी , युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री मनीष राणा , नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष श्रीमती शोभनी धनौला, जिला उपाध्यक्ष राम लाल नौटियाल जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद डोभाल , कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, मंडल महामंत्री शान्ति प्रसाद खंडूड़ी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिमला खंडका श्रीमती रागिनी भट्ट एवं पूर्व प्रमुख श्रीमती बेबी असवाल , अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री तौफीक , महामंत्री श्री अशगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु भट्ट श्रीमती आरती शेलवान, श्रीमती सीमा नेगी, श्रीमती उर्मिला राणा, श्री पंचम तोपवाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!