चंबा में सात पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार, वाहन जब्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 29 अक्टूबर । चंबा पुलिस ने जसपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक ओमनी वाहन से छह पेटी अंग्रेजी शराब और एक पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में नीरज पुत्र ओमपाल, निवासी कोटी कॉलोनी, बीपुरम, नई टिहरी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन संख्या UK09GA0002 को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि कुमार सहित पांच पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!